रवीन्द्रनाथ टैगोर का जन्म 7 मई, सन् 1861 ई. को हुआ था। रवीन्द्रनाथ टैगोर को गुरुदेव के नाम से भी जाना जाता है। वे विश्वविख्यात कवि, साहित्यकार, दार्शनिक और भारतीय साहित्य के एकमात्र नोबल पुरस्कार विजेता हैं। उनकी दो रचनाएं दो देशों की राष्ट्रगान बनी-भारत का राष्ट्रगान "जन गण मन” और बांग्लादेश का “आमार शोनार बाग्ंला। “गीतांजलि उनकी सर्वश्रेष्ठ रचनाओं में से एक है। इसके लिए उन्हें 1913 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार मिला। रवीन्द्रनाथ टैगोर का 7 अगस्त 1941 ई. को देहान्त हो गया था। रवीन्द्रनाथ टैगोर द्वारा रचित 15 अनमोल कहानीयों का यह संग्रह जीवन की रोजमर्रा की वास्तविकताओं को दर्शाता है। सरल भाषा में लिखे गए, टैगोर ने सुभाषिनी, प्यारी, तालापद, पोस्टमास्टर और शिव पंडित जैसे पात्रों के माध्यम से जीवन की विविध् जटिलता को जीवंत रूप से प्रस्तुत किया है।